बागेश्वर:गरुड़ के लौबाँज जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू ; टला बड़ा हादसा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

गरुड़ के लौबाँज जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू ; टला बड़ा हादसा

जनपद बागेश्वर के अंतर्गत अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र गरुड़ (बैजनाथ) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लौबाँज के समीप जंगल में लगी भीषण आग को रिहाइशी इलाकों तक पहुँचने से पहले ही बुझा दिया। इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई।

दिनांक 12-03-2026 को शाम 19:05 बजे फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि लौबाँज के पास जंगल में भीषण आग लगी है, जो तेज हवाओं के कारण आबादी वाले घरों की ओर तेजी से बढ़ रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

फायर यूनिट ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि आग सड़क के निचले हिस्से वाले जंगल में विकराल रूप ले रही थी। टीम द्वारा बिना समय गंवाए ‘मिनी हाई प्रेशर’ पंपिंग सेट का उपयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से शांत किया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से आग को घरों तक पहुँचने से रोक लिया गया।
इस ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की जन-हानि या जीव-हानि की सूचना नहीं है।

पुलिस प्रशासन व अग्निशमन विभाग आम जनता से अपील करता है कि सूखे पत्तों या कूड़े के ढेर में आग न लगायें और जंगल में आग दिखने पर तत्काल फायर ब्रिगेड या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Ad
Ad Ad