फायर स्टेशन बागेश्वर में नियुक्त फायरमैन राजेन्द्र प्रसाद को विशिष्ट कार्य कुशलता के लिए ‘महानिदेशक प्रशंसा’ और ‘ब्रोंज डिस्क’ से सम्मानित।

ख़बर शेयर करें

फायर स्टेशन बागेश्वर में नियुक्त फायरमैन राजेन्द्र प्रसाद को विशिष्ट कार्य कुशलता के लिए ‘महानिदेशक प्रशंसा’ और ‘ब्रोंज डिस्क’ से सम्मानित।
एसपी बागेश्वर ने पदक पहनाकर फायरमैन राजेन्द्र प्रसाद को किया सम्मानित।

फायर स्टेशन बागेश्वर में तैनात फायरमैन राजेन्द्र प्रसाद को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए “महानिदेशक से प्रशंसा” पत्र और “ब्रोंज डिस्क” प्रदान की गई है।
आज दिनॉक-22/04/2026 को पुलिस कार्यालय जनपद बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा फायरमैन राजेन्द्र प्रसाद को प्रशस्ति पत्र एवं “ब्रोंज डिस्क” पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान से अन्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे जनता की सेवा के लिए अधिक उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad