बागेश्वर:स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक रंगों से सजा बागेश्वर,शहीदों के बलिदान से सींची स्वतंत्रता, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

नुमाइशखेत मैदान में गूंजे वंदे मातरम् के स्वर

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक रंगों से सजा बागेश्वर

शहीदों के बलिदान से सींची स्वतंत्रता, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

बागेश्वर में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सबसे पहले जिला अधिकारी आशीष भटगांई ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया और कहा कि “स्वतंत्रता अमूल्य है। देश निर्माण में हर व्यक्ति, अपने कार्यक्षेत्र में, ईमानदारी और निष्ठा से योगदान दे सकता है।”

कलेक्ट्रेट में समारोह के बाद, मुख्य कार्यक्रम नुमाइशखेत मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ भव्य स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया।

दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने शिक्षकों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वे संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सरयू-गोमती तट पर हुए कुली बेगार आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आंदोलन ने महात्मा गांधी को बागेश्वर आने के लिए प्रेरित किया।

दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए शुभकामनाएँ दीं। विधायक पार्वती दास और नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। श्री खेतवाल ने कहा कि “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र वायु में सांस ले पा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बागेश्वर स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर जिला अधिकारी आशीष भटगांई ने उपस्थित जनसमूह को मतदाता शपथ दिलाई और कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं। उन्होंने समानता, ईमानदारी और सामंजस्यपूर्ण समाज की स्थापना पर जोर दिया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शोध-आधारित शिक्षा और कांसेप्ट की स्पष्टता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा , संजय जगाती, भगवत सिंह कट्ठायत के साथ अनिल सिंह रावत एसडीएम कपकोट,
सेवायोजन अधिकारी पी सी गोस्वामी, भास्कर नन्द, नीमा उपाध्याय ,चंदन सिंह विष्ट, चारु चंद, सुरेन्द्र सिंह विष्ट , दीपक लाल, रूप सिंह, भावना परिहार, गिरजा शंकर भट्ट बबीता विष्ट, ओम प्रकाश थपलियाल, कौशल्या देवी, मुकेश चंद, प्रमोद सिंह राणा, पार्वती खेतवाल, आलोक पांडे, ज्योति वर्मा, राजीव जोशी, चक्षुपति अवस्थी, दीप जोशी, आदि शामिल थे।

उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पर विवेकानंद विद्या मंदिर मण्डलसेरा के कमल सिंह ने प्रथम व श्रद्धा जोशी ने द्वितीय तथा विवेकानंद विद्या मंदिर गरुड़ के हर्षित पाण्डे ने तृतीय स्थान तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद स्तर पर विवेकानंद विद्या मंदिर मण्डलसेरा के सोमेश तिवारी ने प्रथम विवेकानंद विद्या मंदिर गरुड़ के सागर सिंह ने द्वितीय, विवेकानंद विद्या मंदिर मण्डलसेरा राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर “मतदाता जागरूकता” विषय पर
चित्रकला, स्लोगन तथा निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,
जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में तेज सिंह रावत प्रथम
मीनाक्षी कार्की द्वितीय, स्लोगन में रिया तथा निबंध में मीनाक्षी कार्की को प्रमाण पत्र दिए गए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिला अधिकारी एन एस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, एसडीएम अनिल रावत, डीडीओ संगीता आर्या, रेड क्रॉस के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

ध्वजारोहण समारोह के उपरांत जिला अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, एस.डी.एम. प्रियंका रानी और अनिल सिंह रावत के साथ तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुँचे और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad Ad Ad Ad
Ad Ad