उत्तराखंड:सीएम धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली यात्रा के अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंदा देवी राजजात से संबंधित लोक गीत और लोक कथाओं पर आधारित चित्रों को यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाए, जिससे लोगों को यात्रा के महत्व के बारे में पता चल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पार्किंग स्थलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad