बागेश्वर:बागनाथ रिकार्डिंग स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया,

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर मेहनरबूगा में आज बागेश्वर जनपद के एकमात्र डिजीटल रिकार्डिंग स्टूडियो बागनाथ रिकार्डिंग स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय कलाकारों को अब रिकार्डिंग हेतु दिल्ली मुंबई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्टूडियो का उद्घाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी मनोज टम्टा उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक गोविन्द गोस्वामी , प्रसिद्ध लोकगायिका कमला देवी रितू लोहिया वरिष्ठ रंगकर्मी अजय चन्दोला सामाजिक कार्यकर्ता डा० भास्करानंद तिवारी विनय जोशी सुधीर त्रिकोटी निर्देशक एस के लोहिया जिला पंचायत सदस्य हेमलता व प्रसिद्ध संगीतकार अर्जुन देव सहित अनेक सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित में किया गया । गीत संगीत के क्षेत्र में बागेश्वर जनपद के लिए यह स्टूडियो एक मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर जनपद से अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा बागनाथ रिकार्डिंग स्टूडियो को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad