उत्तराखंड-(Big News) शिक्षा महकमे में निर्देश,600 अफसरों और कर्मचारियों के वेतन रोकने के ,जानिए ये हैं कारण?शिक्षा महानिदेशक ने खुद के वेतन में भी लगाई रोक

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड शिक्षा महकमे में छात्रों को निशुल्क स्कूलों में किताबें बांटने में हुई देरी की गंभीरता को लेते हुए शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यही नहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने खुद को भी नैतिक रूप से जिम्मेदार मानते हुए अपने वेतन पर भी रोक लगाई है। शिक्षा महानिदेशक के अनुसार ब्लाक वार शत प्रतिशत किताबों के वितरण प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा।उधर दूसरी तरफ महानिदेशक की शक्ति के बाद रविवार की छुट्टी के दिन भी शिक्षा विभाग के दफ्तर खुले दिखाई दिए सभी सीईओ ने ब्लॉक वार किताब वितरण की रिपोर्ट मंगवाना शुरू कर दिया छुट्टी के बावजूद अफसर दिनभर दफ्तर में बैठकर रिकॉर्ड्स जुटाते रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad