गरुड़ महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव नतीजे घोषित अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर ये हैं विजेता
गरुड़ बागेश्वर। गरुड़ महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही परिसर में चुनावी तस्वीर साफ हो गई। NSUI की अध्यक्ष प्रत्याशी अंजली कबडोला ने 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अंजली कबडोला को 238 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मनीषा को 194 मत प्राप्त हुए।
अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर भी NSUI प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इससे संगठन के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उपाध्यक्ष पद पर पूजा ने 39 मतों से जीत दर्ज की। पूजा को 222 मत मिले, जबकि जानकी को 183 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर जगदीश प्रसाद ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका को 95 मतों के बड़े अंतर से हराया। जगदीश प्रसाद को 260 और प्रियंका को 165 मत मिले।
सह सचिव पद पर ललिता गोस्वामी ने 63 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 231 मत मिले, जबकि अंकिता पांडे को 168 मत प्राप्त हुए।वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर जया कोहली ने 35 मतों से जीत दर्ज की। जया कोहली को 221 मत मिले, जबकि शिवानी भाकुनी को 186 मत प्राप्त हुए।
पांच प्रमुख पदों पर जीत
गरुड़ महाविद्यालय के चुनाव परिणामों में अध्यक्ष समेत पांच प्रमुख पदों पर NSUI प्रत्याशियों की जीत रही। अध्यक्ष पद पर अंजली कबडोला की 44 मतों से जीत के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद तक जारी रहा। परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई।


