बागेश्वर:कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में अभिभावक-शिक्षक संघ की आम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
बागेश्वर, 19 अप्रैल 2026 कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा बागेश्वर में आज अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की वार्षिक आम बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य *श्री सुखविंदर सिंह विर्दी*, उप प्रधानाचार्य *श्री महेश चंद्र पांडे*, स्टाफ सेक्रेटरी *श्रीमती मुन्नी देवी* पूर्व PTA अध्यक्ष *श्री भुवन जोशी* तथा विद्यालय प्रशासक *श्री ललित जनोटी* द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया।सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष श्री भुवन जोशी द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग किया गया। तत्पश्चात उप प्रधानाचार्य श्री महेश पांडे ने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा संपादित रचनात्मक कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।बैठक में *विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन एवं अभिभावक-शिक्षक समन्वय* को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्य श्री सुखविंदर सिंह विर्दी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, _“अभिभावक-शिक्षक संघ विद्यालय एवं घर के मध्य एक सशक्त सेतु है। इस प्रकार की बैठकें बच्चों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं तथा इनका नियमित आयोजन विद्यालय की प्राथमिकता है।”_*नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 इस प्रकार है:**अध्यक्ष:* श्रीमती मीरा बिष्ट *उपाध्यक्ष:* श्री महेश पांडे *प्रबंधन सदस्य:* श्री शंकर पांडे *सचिव:* प्रधानाचार्य श्री सुखविंदर सिंह विर्दी *शिक्षक प्रवक्ता:* श्री संदीप जोशी एवं श्रीमती हेमलता पांडेय *अभिभावक प्रतिनिधि:* श्री सुरेश राम (एल.टी. सदस्य), श्री कृष्णा चंद्र भट्ट (ग्रामीण सदस्य), श्री नौशाद आलम (शहरी सदस्य), श्रीमती करिश्मा दानू (महिला सदस्य) *विद्यालय शिक्षक सदस्य:* श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती ममता मेहरा, श्री प्रकाश सिंह धपोला, श्रीमती संगीता खेतवाल एवं श्री पूरन सिंह कनवाल सभा का सफल एवं प्रभावी संचालन *श्रीमती हर्षिता साह* द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया एवं विद्यालय हित में बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

