उत्तराखंड: शीतलहर को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने सभी जिलों को दिए सख्त निर्देश

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में शीतलहर और बर्फबारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों में विभिन्न विभागों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और कोल्ड वेव एक्शन प्लान तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी और पाला प्रभावित क्षेत्रों की पहचान पहले से कर ली जाए।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, जरूरतमंदों के लिए अस्थायी रैनबसेरे, और उनके लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। साथ ही आवश्यकतानुसार कंबल वितरण भी सुनिश्चित किया जाए।चिकित्सा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आपातकालीन सेवाओं के लिए चिकित्सकों की सूची, मोबाइल नंबर और आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण किया जाए। पशुओं के लिए भी चारे और दवाइयों की व्यवस्था करने तथा पशु चिकित्सकों की आपात सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि शीतकाल में खाद्य सामग्री, पेयजल और ईंधन का मार्च माह तक पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। बर्फबारी से प्रभावित होने वाले दूरस्थ क्षेत्रों में दिसंबर के अंत तक यह भंडारण अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।इसके अलावा बर्फ से ढकी सड़कों को खोलने के लिए आवश्यक उपकरण, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए। ट्रैकिंग कराने वाली संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देने को कहा गया कि वे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad