बागेश्वर: बिलोना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर निकली भव्य और दिव्य शोभा यात्रा, गोविंदाओं ने तोड़ी मटकियां,उमड़ा जन शैलाब

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के बिलोना वार्ड के समन धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर यहां भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला।

इस दौरान शोभा यात्रा मार्ग में जगह जगह दही हंडिया लगाई गई थी ।शोभा यात्रा के चलते चलते मटकी फोड़ का आयोजन भी देखने को मिला गोविंदाओं ने मीनार बनाकर एक एक कर मार्ग में लगी सभी मटकियों को फोड़ा इस दौरान शोभा यात्रा में मौजूद शहरदालुओं पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ साथ डीजे के गानों में भी जमकर डांस किया ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad