बागेश्वर: नगर के बिलोना वार्ड में आवास की छत में चहल कदमी करता दिखा गुलदार ,स्थानीय लोगों में खौफ
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर: वार्ड नंबर एक बिलोना वार्ड में सीएमओ गेट के समीप चंदन सिंह के आवास की छत में 19-20 मार्च की रात्रि में गुलदार की चहल कदमी देखने को मिली गुलदार के छत में मौजूदगी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें गुलदार छत में चहल कदमी करता नजर आ रहा है ।इस नजारे को देखने के बाद परिवार और आस पास के लोगों में खौफ बरकरार है ।जिसको लेकर स्थानीय निवासी चंदन सिंह नगरकोटी (भूतपूर्व सैनिक ) द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंच जल्द पिंजरा लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया है।



