हल्द्वानी: यहां भयानक हादसा, दो बाईकों में लगी आग दो लोगों की मौत, दो गंभीर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई. बताया जा रहा है कि बाइकों की आपस में टक्कर हुई है जहां बाइकों में आग लगने के बाद आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस क्षेत्रअधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको अस्पताल भेजा गया है मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad