हल्द्वानी प्रशासन मुआवजा देने की कार्रवाई में जुटा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में हुए जलभराव की वजह से काफी नुकसान हुआ है। दर्जनों घर जलमग्न हो गए है तो वहीं लोगों का राशन और सामान भी खराब हो गया है ऐसे में जिला प्रशासन अब नुकसान का आकलन कर तत्काल सहायता राशि वितरित करने में जुट गया है।उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि सभी क्षेत्र में पटवारी नुकसान का आकलन कर रहे है बरसात से लोगों को हुए नुकसान का मुआवज दिया जा रहा है। हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र मे अब तक 100 से अधिक लोगों को आपदा मद से मुआवजा वितरित किया गया है, शेष सभी लोगों को आज और काल में मुआवजा वितरित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad