बागेश्वर:(बिग न्यूज)2.116 किलोग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
2.116 किलोग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहिम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल।
उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में दिनांक 13-10-2026 को एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कपकोट क्षेत्र में गासी रोड के पास मो0सा0 संख्या UK02A 8565 (पल्सर) को चैक करने पर वाहन में सवार नीरज सिंह कोश्यारी पुत्र भीम सिंह कोश्यारी निवासी ग्राम फरसाली वल्ली व एक विधि विवादित किशोर ने अपने पास चरस होना बताया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में निहित प्रावधानो के तहत तलाशी प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी के समक्ष कराई गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.116 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी और BNSS के तहत निर्दिष्ट निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभियुक्त नीरज कोश्यारी को गिरफ्तार एवं विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया । जिस पर थाना कपकोट में मु0 FIR N0-68/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया एवं अवैध चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या UK02A 8565 (पल्सर) को मौके पर सीज किया गया। अभियुक्त का फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —
नीरज सिंह कोश्यारी पुत्र भीम सिंह कोश्यारी निवासी ग्राम फरसाली वल्ली, पो0ओ0 फरसाली थाना कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र 22 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—
मु0अ0सं0-2/25 धारा 115,118(1), 352 BNS, थाना कपकोट ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1-उoनिo जीवन सामन्त (एस0ओ0जी0)
2-का0 कुलदीप वर्मा (एस0ओ0जी0)
3-का0- सन्तोष सिंह (एस0ओ0जी0)
4-का0 रमेश सिंह (एस0ओ0जी0)
5-का0 भुवन बोरा (एस0ओ0जी0)
6-का0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)


