हल्द्वानी :(बिग न्यूज) राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में कांग्रेस, DM और SSP पर सख्त कार्रवाई पर अडिग विपक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस करने जा रही राज्य में बड़ा आंदोलन, DM और SSP के खिलाफ कार्रवाई पर अडिग
हल्द्वानी : गैरसैण विधानसभा सत्र से भाग लेकर वापस आए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नैनीताल में हमारे सामने जिस तरह कानून की धज्जियां उड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष और विधायकों पर हमला करते हुए भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस की मालिक भगत से शर्मसार करने वाला किडनैपिंग कांड हुआ। लोकतंत्र की हत्या में डीएम और एसएसपी पूरी तरह शामिल रहे। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में कांग्रेस राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस आज भी DM और एसएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए अडिग है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad