हल्द्वानी :(बिग न्यूज) इसलिए हुई ज्योति मेर की हत्या, पुलिस का खुलासा

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित टीमों ने घटना की बारीकी से जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और नेपाल तक पीछा करते हुए आखिरकार उसे नगला तिराहे से दबोच लिया। मामला 31 जुलाई का है, जब ज्योति मेर अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। गले और हाथों पर निशान, सिर पर चोट के चलते मामला हत्या का निकला।जांच में सामने आया कि आरोपी अभय और उसके भाई अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में ज्योति काम करती थी। सेंटर के प्रबंधन को लेकर बढ़ते विवाद और अजय के साथ अवैध संबंधों के कारण अभय ने आक्रोश में आकर ज्योति की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर नेपाल भाग गया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad