हल्द्वानी :(बिग न्यूज) SSP ने इस चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैलपड़ाव चौकी प्रभारी फिरोज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, चौकी परिसर में हाल ही में हुई भीड़, उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाओं के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई थी। मामले की जांच में पाया गया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने में चौकी प्रभारी अपेक्षित जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस व्यवस्था को अनुशासन व जवाबदेही के साथ ही आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad