हल्द्वानी पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी 8 किलो चरस के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार और ऑल्टो कार भी सीज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी मुखानी थाना पुलिस को नशे के खिलाफ जोरदार कामयाबी हाथ लगी है। मुखानी थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चंबल पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जब व्यक्ति की तलाशी की गई तो पुलिस को उनके पास से आठ किलो चरस बरामद हुई।

साथ ही घटना में शामिल आल्टो कार को भी बरामद किया है, ऑल्टो कार में बैठे तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि वह चरस को पहाड़ी क्षेत्र के गांवों से एकत्र करके लाया है। अभियुक्त का नाम किशोर पलड़िया है, जो की मूल रूप से भीमताल के भौर्सा का रहने वाला है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पकड़े गए तस्कर की लॉकडाउन के दौरान रुद्रपुर सिडकुल की एक कम्पनी से नौकरी छूट गई थी, बेरोजगारी के चलते उसने तस्करी करनी शुरू कर दी थी।

घटना में पकड़े गए वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है, एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad