कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया,

ख़बर शेयर करें

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर में बीते रोज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री सुखविंदर सिंह विर्दी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान हनुमान के आदर्शों- भक्ति, शक्ति और सेवा- को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उप-प्रधानाचार्य श्री महेश पांडे ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए भगवान हनुमान के जीवन और उनके प्रेरणादायक चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से मंगलकामनाएं करते हुए वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad