कांडा:महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित विभिन्न पदों पर इन्होंने परचम लहराया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी ने 103 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ललिता को 32 मत मिले। वहीं संयुक्त सचिव पद पर चांदनी कर्म्याल को 118 मत मिले, जबकि चांदनी को 33 मत प्राप्त हुए। महाविद्यालय में उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्रा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम संबंधी दस्तावेज में अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर मतदान तथा अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन दर्ज है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया ने बताया कि कांडा महाविद्यालय में संगठन का यह लगातार चौथा वर्ष है जब अध्यक्ष के साथ सभी पदों पर जीत मिली है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad