सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में स्वास्थ्य शिविर, 406 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

ख़बर शेयर करें

बैजनाथ, 11 अगस्त 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 406 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत लोगों की स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच एवं काउंसलिंग की गई।

शिविर में 400 लोगों की उच्च रक्तचाप, 340 लोगों की मधुमेह तथा 212 लोगों की ओरल, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 12 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा 56 लोगों की एनीमिया जांच की गई।

निक्षय पोर्टल के अंतर्गत 81 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में 114 लोगों को काउंसलिंग प्रदान की गई।

आयुष्मान भारत एवं पीएम-जेएवाई के अंतर्गत 94 ABHA ID बनाए गए तथा 37 आयुष्मान/ABDM-PMJAY कार्ड जारी किए गए।

शिविर में 56 लोगों की Hb, 37 की LFT, 30 की RFT तथा 32 लोगों की Lipid Profile जांच की गई। इसके अलावा 81 लोगों के एक्स-रे भी किए गए।

नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी: सीएमओ

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के लिए नियमित स्क्रीनिंग बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों सहित अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad