देहरादून : कई इलाकों में भारी नुकसान, आज भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें

https://www.facebook.com/share/r/17C8ud9Wyr

आज भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad