बागेश्वर:पेंशनर दिवस पर जनपद के वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 पेंशनर दिवस पर जनपद के वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान

पेंशनर दिवस के अवसर पर कोषागार कार्यालय, बागेश्वर द्वारा जनपद के सबसे वरिष्ठ पेंशनरों श्रीमती भगवती देवी एवं श्रीमती सरस्वती देवी को उनके आवास पर जाकर शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया राम सार्की, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी तथा सहायक कोषाधिकारी श्याम नाथ गोस्वामी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित पेंशनरों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

उल्लेखनीय है कि 17 दिसम्बर पेंशनरों के लिए एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिवस है। इसी दिन वर्ष 1982 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय के माध्यम से पेंशनरों को गरिमा, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित किया गया। यह दिवस स्वर्गीय डी. एस. नकारा के प्रति कृतज्ञ स्मरण का प्रतीक है।

पेंशनर दिवस राष्ट्र निर्माण में पेंशनरों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने तथा उनके कल्याण एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad