उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान

ख़बर शेयर करें

देहरादून: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए सितंबर महीने के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का यह कदम बैंक हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित असर को देखते हुए उठाया गया है। समय से पहले वेतन और पेंशन जारी होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान संबंधी परेशानी से बचाने की कोशिश की जा रही है।वित्त विभाग की ओर से 25 सितंबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित कोषागार अधिकारियों को सितंबर महीने का वेतन और पेंशन 26 सितंबर शनिवार तक जारी करना सुनिश्चित करने को कहा है।
निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर 2026 के भुगतान की प्रक्रिया बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले पूरी की जानी है।
सरकार ने भुगतान के साथ लेखांकन प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति साफ की है। सितंबर महीने के वेतन और पेंशन की देय राशि का निर्धारण पूरे महीने के आधार पर किया जाएगा। अगर भुगतान के बाद किसी तरह के समायोजन की जरूरत सामने आती है तो उसका हिसाब अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन में किया जाएगा।यानी बैंक हड़ताल से पहले सितंबर महीने का वेतन और पेंशन जारी करने की तैयारी पूरी की जा रही है…ताकि हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान के लिए इंतजार न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad