बागेश्वर:(बिग न्यूज)ग्राम पौंसारी के खाई जर तोक में गुरुवार देर रात बादल फटने की घटना से भारी क्षति,02 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 03 व्यक्तियों की खोजबीन जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

एसडीआरएफ कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 02 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 03 व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। वहीं, एक घायल व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा टीम के मौके पर पहुँचने से पूर्व ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
कपकोट क्षेत्र के ग्राम पौंसारी के खाई जर तोक में गुरुवार देर रात बादल फटने की घटना से भारी क्षति हुई है।

बादल फटने से घरों में मलबा घुस गया, जिसके कारण दो परिवार प्रभावित हुए हैं—

पहला परिवार: रमेश चंद्र जोशी (लापता), उनकी पत्नी बसंती देवी (शव बरामद), बेटा गिरीश (लापता) तथा बेटा पवन (सुरक्षित)।

दूसरा परिवार: पूरण जोशी (लापता) तथा उनकी मां बचुली देवी (शव बरामद)।

इस आपदा में पशुओं के साथ-साथ खेतों को भी नुकसान पहुँचा है। गाँव की सड़क, छोटी पुलिया एवं रास्ते भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वर्तमान में एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचकर खोजबीन एवं राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad