बागेश्वर विधानसभा मतदान पहले घंटे में ही मतदाताओं की लाईन,जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने यहां किया मतदान

ख़बर शेयर करें

जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर बूथ पर प्रातः 8:44 बजे किया अपने मताधिकार का प्रयोग। मतदाताओं से की शत- प्रतिशत मतदान की अपील।

वहीं अन्य बूथों की अगर बात करें तो सुबह लोगों ने पहले तो बूथ के बाहर निर्धारित समय का इंतजार किया जैसे ही समय आया तो मतदान केंद्र के बाहर उत्साहित मतदाताओं की लाइन देखने को मिली वहीं जब हम बिलौना पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो यहां भी पहले घंटे में ही लंबी लंबी कतारें देखने को मिली लोग बड़ी बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए युवाओं से लेकर बुजुर्ग मतदाता भी बेहद उत्साहित नजर आए

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad