उत्तराखंड-प्रदेश के इस जिले में बारिश का कहर, कई सड़कें हो गई तबाह

ख़बर शेयर करें

चमोली- प्रदेश मानसूनी बारिश का कहर जारी आहे अब उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात्रि हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है जिले में कई जगह भूस्खलन होने की खबरें हैं, बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ नेशनल हाईवे मार्ग नंदप्रयाग मैठाना के बीच पहाड़ी इलाके में पुल के पास 50 मीटर सड़क ध्वस्त हो चुकी है इसके के अलावा भारी बरसात की वजह से कर्णप्रयाग सुभाष नगर पैदल मार्ग पर मलवा आने से बंद हो गया है, जबकि कर्णप्रयाग बदरीनाथ नेशनल हाईवे उमट्ठाधार के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो पोकलैंड मशीन दबी हैं, जबकि आईटीआई में कई भवनों में बरसात का पानी घुसा है और जगह जगह रास्ते में लोग फंसे बताए जा रहे हैं। फिलहाल जिले में हुए नुकसान की आपदा प्रबंधन विभाग पूरी जानकारी जुटा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad