उत्तराखंड :कुमाऊं में यहां तहसील और SDM दप्तर में डीएम का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी तहसील में डीएम ललित मोहन रयाल का औचक निरीक्षण, पेंडिंग फाइलों पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में अचानक छापा मारकर कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से तहसील परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (ADM) भी उनके साथ मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां रखी फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया। बताया जा रहा है कि डीएम अपने मोबाइल में संबंधित फाइलों का पूरा डाटा लेकर पहुंचे थे और उसी के आधार पर अभिलेखों का मिलान करते हुए लंबित मामलों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कई फाइलें लंबित मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।
तहसील कार्यालय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पेंडिंग फाइलों की जांच की और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीएम के औचक निरीक्षण से पूरे तहसील और एसडीएम कार्यालय में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad