उत्तराखंड : कुमाऊं में यहां खुद बचाई प्रत्याशी ने अपनी इज्जत, केवल अपना ही वोट मिला

Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड की ग्रामसभा तिवारी गांव में ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रत्याशी को चुनाव में केवल एक वोट मिला, जिससे वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया।जानकारी के अनुसार, तिवारी गांव से दो सगे भाई अलग-अलग उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। दोनों ने टिकट वापस नहीं लिया, जिस कारण उन्हें अलग-अलग चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। लेकिन मतगणना के बाद यह सामने आया कि एक प्रत्याशी को सिर्फ उसका खुद का वोट मिला।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad