उत्तराखंड : कुमाऊं में यहां तीन बच्चे पत्नी छोड़ प्रेमिका के घर रहने लगा युवक, अब गया मामला थाने

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड निवासी एक व्यक्ति अपना परिवार छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पत्नी का कहना है कि कई बार समझाने पर भी वह दूसरी महिला का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है। विरोध करने पर धमकाता है। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। आरोप लगाया कि एक महिला के साथ उसके पति के संबंध हैं। पति उसी महिला के साथ रहने चला गया है। काफी समझाने पर भी वह नहीं मान रहा है। अब न फोन उठाता है न घर की कोई जिम्मेदारी, इस वजह से बच्चों की परवरिश नहीं हो पा रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad