मानसून की दस्तक के बाद लगातर हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने इन क्षेत्रों को दौरा कर मौजूदा परिस्थितियों का लिया जायजा

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

जनपद में मानसून की दस्तक के बाद लगातर हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों को दौरा कर मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग का जायजा लेते हुए बैजनाथ में गोमती नदी की सहायक नदियों का जल स्तर को भी देखा जो सामान्य प्रवाह में था। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूरे मानसून काल में सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर मौसम पूर्वानुमान को लेकर एडवाइजरी जारी की जाती है। जिसकी सूचना जनता को विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों से तुरंत दी जाए।

  जिले की आपदा के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाते हुए आपदा की स्थिति में तत्परता से कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण रेखीय विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़क,विद्युत, संचार सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मय संसाधन सहित अलर्ट मोड पर रहें। जिससे की किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर उससे कुशलतापूर्वक निपटा जा सकें एवं संभावित जोखिम की तीव्रता को कम किया जा सके। 

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad