बागेश्वर:गोदावरी गृह उद्योग द्वारा निर्मित धूप,अगरबत्ती,एवं अन्य उत्पाद तेजी से बन रहे लोगों की पसंद
बागेश्वर जिले में वर्तमान समय में गोदावरी गृह उद्योग द्वारा निर्मित धूप,अगरबत्ती लोगों की पसंद बनते जा रहे है ।गोदावरी के इस स्थानीय उत्पाद की मांग बाजार में लगातार देखने को मिल रही है धूप, अगरबत्ती के अलावा भी संस्थान द्वारा हवन सामग्री,इत्र,हैंडमेड साबुन और रूम फ्रेशनर का उत्पाद भी किया जा रहा है जिसकी मांग भी बाजार में देखने को मिल रही है । गोदावरी गृह उद्योग के उत्पादों की मांग प्रदेश के बाजारों के साथ साथ अन्य प्रदेशों के बाजारों में भी लगातार बढ़ रही है।

गोदावरी गृह उद्योग के स्वामी प्रेम बल्लभ जोशी द्वारा भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिसद देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि गोदावरी गृह उद्योग का प्रारंभ 2014 में उन्होंने अकेले स्वयं के प्रयास से किया ,जिसमें 2017 में 3 लोग जुड़े और 2023 से अब 25 लोगों की टीम के द्वारा समूह के रूप में कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है,जिसमें 15 महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं।

वहीं इस उद्योग में कई काश्तकारों को भी जोड़ा गया है,उत्पादों में स्थानीय जड़ी बूटी,हर्बल उत्पादों का प्रयोग किया जाता है,काश्तकारों द्वारा जड़ी बूटी का उत्पादन भी लगातार किया जा रहा है और इस उद्योग के माध्यम से उनकी आजीविका में भी इजाफा हो रहा है।
वर्तमान समय में गोदावरी गृह उद्योग के विभिन्न उत्पाद की डिमांड भी स्थानीय बाजारों के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और अन्य राज्यों में भी बढ़ती जा रही है।
उद्योग के स्वामी का कहना है कि गोदावरी के उत्पादों की उच्च गुणवत्ता ने बाजार में अपनी जगह कायम की है उनका उद्देश्य है वो काम को और आगे तक लेकर जाएं।
वाकई में अगर देखा जाय तो वर्तमान में गोदावरी के उत्पादों ने बागेश्वर जिले को एक नई पहचान दी है।

