JOB: निकली बंपर भर्ती RBI में इन पदों पर ,करें जल्द आवेदन

ख़बर शेयर करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावरों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई तकर सकते हैं। नोटिफिकेशन ने अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है। अधिसूचना में दिए गए विवरण के अनुसार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 450 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 1 सितंबर, 2023 तक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के मामले में, न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता है।

जारी की गई अधिसूचना से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को निर्धारित है। वहीं मेंन एग्जाम को 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।