बागेश्वर:सड़क सुरक्षा हेतु ARTO और पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर का संयुक्त चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

👉🏻 सड़क सुरक्षा हेतु ARTO और पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर का संयुक्त प्रहार
👉🏻 मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान

✅ जनपद में सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के क्रम में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और पुलिस उपाधीक्षक (CO) श्री अजय शाह के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

✅ आगामी त्योहारों (होली) के दृष्टिगत पहाड़ी मार्गों पर ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और रश ड्राइविंग पर अंकुश लगाना है, ताकि आम जनमानस का सफर सुरक्षित रहे।

✅ अभियान के दौरान यात्री बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों के पंजीकरण, बीमा, फिटनेस और चालक के लाइसेंस की मौके पर जाँच की गई। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले और बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

✅ नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों को चिन्हित कर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
✅ परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी तलाशी ली।

ARTO ने वाहन चालकों को ‘रोड सेफ्टी चैंपियन’ बनने के लिए प्रेरित किया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, CO अजय शाह ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा।

“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”

Ad
Ad Ad