नैनीताल-होटल में नैनीताल आई महिला पर्यटक की लाश मिली जांच में जुटी पुलिस टीम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के प्रसिद्द पर्यटन स्थल नैनीताल से बडी खबर सामने आई है। यहां एक होटल में रुकी एक महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव होटल के कमरे में मिला । इस खबर के सामने आने के बाद आस पास के क्षेत्रों में सनसनी मच गई। होटल के आसापस लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। महिला नोएडा निवासी बताई जा रही है जो मल्लीताल स्थित होटल में रुकी थी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार नोएडा से नैनीताल भ्रमण करने के लिए दो कपल पहुंचे। उन्होंने दो कमरे मल्लीताल स्थित होटल में बुक किए। मंगलवार को सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालो ने जब दूसरे कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र करेगी। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad