उत्तराखंड: यहां कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटे को लिया पुलिस ने हिरासत में

ख़बर शेयर करें

भवाली: कलयुग बेटे ने पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को लिया हिरासत मे, भवाली क्षेत्र के फरसौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इसे कलयुग की दुखद तस्वीर बता रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad