कपकोट : दर्जनों लोग हुए कांग्रेस में शामिल, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें

कपकोट। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों को साथ जोड़ने में लगी है। इसी क्रम में कपकोट में कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवंत राम के नेतृत्व में भी कई लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान नेताद्वय ऐठानी व बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और जनभावनाओं से जुड़ी पार्टी है, जो छल और बल की राजनीति से हमेशा दूर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग फिर से कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी और संगठन की एकजुटता के बल पर शानदार प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भी भरोसा दिलाया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad