उत्तराखंड :(मौसम) जानिए सूबे में मौसम के आसार

ख़बर शेयर करें

दून समेत चार जिलों में आज बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 26 फरवरी को प्रदेश के नौ जिलों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27, 28 फरवरी और एक मार्च को प्रदेशभर में बारिश के साथ ही 2500 मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से सक्रिय हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad