जानिए कब आएगा CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

CBSE BOARD RESULT 2022: 10th, 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम का छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है सूत्रों और मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड इस महीने के अंत तक कक्षा 10 की टर्म 2 परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है, जबकि 12 वीं का परिणाम 2022 जुलाई के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2022 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है वहीं परिणाम की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम एक बार जारी होने के बाद, वेबसाइट cbse.gov.in, और cbresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे।हालांकि चूंकि अभी बोर्ड की तरफ से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सीबीएसई 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे दसवीं-बारहवीं के टर्म – 2 की परिणाम की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबाइट पर विजिट करना होगा।26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए 35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए. कुल 21 लाख छात्रों ने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा दी, जबकि 14 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा 2022 में शामिल हुए. छात्रों को कक्षा 10, 12 की परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad