कोतवाली बागेश्वर व थाना झिरौली पुलिस ने वरिष्ठ /एकल नागरिकों से मुलाक़ात कर जाना उनका हाल, हर सम्भव मदद को किया आश्वस्त।

Ad
ख़बर शेयर करें

श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्गों/वृद्ध जनों एवं एकल जीवन जीने वाले सीनियर सिटीजनो से मुलाक़ात कर उनकी कुशलता पूछते रहे और उन्हें हर संभव पुलिस सहायता देने के साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करें l

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर व थाना काण्डा पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गयी।
*️⃣ सभी *वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से बातचीत कर उनकी कुशलता पूछी गई एवं उनकी समस्या/किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी की गयी बताई गई* समस्या का समाधान किया गयाl
*️⃣ *बाहरी व्यक्ति, किरायेदार सत्यापन, ऑपरेशन कालनेमी आदि* की जानकारी दी गई l
*️⃣ *पुलिस हेल्पलाइन न0 112 की उपयोगिता* के बारे में बताया गया l
*️⃣ *साइबर अपराधों/डिजीटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देकर बचाव हेतु जागरुक किया गया, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने* के सम्बन्ध में बताया गयाl
🔷वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस पहल की प्रसंशा की गयी।

इसके अतिरिक्त नवनियुक्त थानाध्यक्ष काण्डा श्री दिनेश पंत द्वारा पॉलिटैक्निक काण्डा के छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का पालन करने व अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी देकर जाकरुक किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad