कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने बिछड़ों को परिवार से मिलाकर लौटाई उदास चेहरों की मुस्कान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने बिछड़ों को परिवार से मिलाकर लौटाई उदास चेहरों की मुस्कान

दिनांक 26/12/2025 को कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र में एक महिला अपनी 05 वर्षीय पुत्री के साथ बेसहारा घूमती हुई मिली। कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गई, परंतु उस समय महिला द्वारा अपने संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा सकी। पूछताछ से ऐसा लगा कि महिला मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा उससे उसका घर का पता पूछने का प्रयास किया गया लेकिन तमाम कोशिशो के बाद भी उक्त महिला अपने घर का पता नहीं बता पाई उक्त महिला एवं उसकी पुत्री को सुरक्षा की दृष्टि से बागेश्वर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। अगले दिन महिला हेल्प डेस्क, कोतवाली बागेश्वर में पुनः काउंसलिंग कराई गई, जिस दौरान महिला द्वारा अपने गांव से संबंधित कुछ शब्द बोले गए कोतवाली पुलिस द्वारा उन्हें कड़ियों को आपस में जोड़कर आगे पूछताछ की गई व धीरे-धीरे करके पुलिस द्वारा उक्त महिला का घर का पता कर लिया गया जिसके आधार पर बागेश्वर पुलिस द्वारा संबंधित ग्राम में पूछताछ की गई। आज दिनांक 28/12/2025 को महिला के पिता कोतवाली बागेश्वर उपस्थित हुए, जिन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा उसके पति का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है और बताया कि मेरी बेटी 5 वर्ष पूर्व भी गायब हो गई थी ।

 *सभी तथ्यों की पुष्टि के उपरांत महिला एवं उसकी पुत्री को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पिता द्वारा पुत्री मिल जाने पर पुलिस का आभार प्रकट किया गया*

Ad
Ad Ad