कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने वरिष्ठ /एकल नागरिकों से मुलाक़ात कर जाना उनका हाल, हर सम्भव मदद को किया आश्वस्त।

ख़बर शेयर करें

कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने वरिष्ठ /एकल नागरिकों से मुलाक़ात कर जाना उनका हाल, हर सम्भव मदद को किया आश्वस्त।

श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बुजुर्गों/वृद्ध जनों एवं एकल जीवन जीने वाले सीनियर सिटीजनो से मुलाक़ात कर उनकी कुशलता पूछते रहे और उन्हें हर संभव पुलिस सहायता देने के साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करें l

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गयी।
वरिष्ठ/ एकल नागरिकों से बातचीत कर उनकी कुशलता पूछी गई एवं उनकी समस्या/किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हर वक्त तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। साथ ही बाहरी व्यक्ति, किरायेदार सत्यापन, ऑपरेशन कालनेमी आदि की जानकारी दी गई l पुलिस हेल्पलाइन न0 112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया l विभन्न प्रकार के साइबर अपराधों/डिजीटल अरेस्टआदि के बारे में जानकारी देकर बचाव हेतु जागरुक किया गया, किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में बताया गयाl
वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस पहल की प्रसंशा की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad