कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत हुई 1 पेटी घी चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा,

ख़बर शेयर करें

कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने महज 30 घंटो के भीतर किया खुलासा।

कोतवाली पुलिस ने मय चोरी के सामान के साथ चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

दिनांक: 29.01.2026 को वादी प्रकाश सिंह पुत्र भूपाल सिहं निवासी ग्राम थर्प पोस्ट कांडा जनपद बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.01.26 को प्रार्थी की दुकान से अज्ञात चोर द्वारा 01 पेटी घी (INDANA) जिसकी क़ीमत करीब 10000 है, चोरी की गयी है। वादी द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा FIR.NO 04/26 धारा 303(2)/317(2) BNS पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए CO महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्य़क दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए सुरागरसी पतारसी कर CCTV फुटेज चैक कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर दिनांक 30/01/2026 को अभियुक्त मयंक शाह उर्फ़ मिन्टी S/O मदन लाल R/O तल्ला बिलौना कोतवाली बागेश्वर उम्र 40 वर्ष चोरी किये गए घी के साथ नगरपालिका पार्किंग गरुड़ रोड पर गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

   

ADVERTISEMENTS
Ad Ad