स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस सख्त, मानकों की जांच कर चालकों को दी विशेष हिदायत ।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस सख्त, मानकों की जांच कर चालकों को दी विशेष हिदायत ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक-12/09/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 56 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 01 वाहन सीज व 04 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया।
सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में चलानी कार्यवाही की गयी।
📢 बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।


