बागेश्वर जिले में आज कोरोना का 1केस सामने आया और 3 मरीजों के डिस्चार्ज के साथ अब 6 एक्टिव केस

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में आज कोरोना का 1 केस आया है वहीं 3 मरीज के डिस्चार्ज होने के साथ ही अब जिले में 6 एक्टिव केस बचे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 301 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 114433
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6106 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6044 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । शेष 06 संक्रमित मरीजों में से 01 मरीज का जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है, तथा 05 मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अबतक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना का 01 केस आया है तथा आज 03 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad