बागेश्वर कपकोट के दोबाड गांव में भूस्खलन से 2 दर्जन पशुओं की गई जान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं यहां बरसात के सीजन में जिले की सबसे अधिक आपदा देखने को मिलती है ताजा मामला है ।तहसील के दोबाड ग्राम का तहसील कपकोट से मिली सूचना के आधार पर 20 अगस्त सुबह तड़के 4 बजे अतिवृष्टि के कारण ग्राम दोबाड़ में लोकपाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला के पीछे भूस्खलन होने के कारण मलबे में 02 बैल,01 दुधारू गाय,01 बछिया व 12 बड़ी ,08 छोटी बकरियों के दबने से मृत्यु हुई है इस प्रकार कुल 2 दर्जन जानवरों की भूस्खलन के कारण मलबे की चपेट में आने से मृत्यु हो गई वहीं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की टीम व रेस्क्यू दल भी गांव में पहुचा और अग्रिम कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad