बागेश्वर देवकी लघु वाटिका में पेड़ों में राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का लिया गया संकल्प

ख़बर शेयर करें

रक्षा बंधन पर्व के शुभअवसर पर देवकी लघु वाटिका में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पौधरोपण एवं पौध भेंट के साथ ही भैय्या-बहिनों द्वारा पंडित बसन्त बल्लभ जोशी जी के मंत्रोच्चार के साथ पौधों को रक्षा सूत्र राखी बांधी गई और पेड़ों को बचाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया , वृक्ष मित्र किशन मलड़ा द्वारा सभी का आभार करते हुवे पवित्र राखी पर्व की सभी को बधाई दी और बताया कि पौधों की सुरक्षा अपने भाई -बहिन की तरह कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई जिसमें देवकी देवी ,ममता देवी, दिया, मनीषा मलड़ा,करन, प्रशान्त सिंह मलड़ा, आदि ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad