बागेश्वर:यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 28वर्षीय युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

दिनांक 30.06.2022 को तहसीलदार कपकोट से प्राप्त आख्या के अनुसार दिनांक 29.06.2022 की साय हेमन्त राठौर पुत्र राम सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी नगला पंतनगर की शिखर मंदिर कपकोट में घायल होने की सूचना प्राप्ति पर सम्बन्धित राजस्व,एस0डी0आर0एफ, पुलिस तथा 108 वाहन के माध्यम से सम्बंधित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। जहाँ उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। मृतक के साथियों से पूछताछ पर उक्त घटना आकाशीय बिजली गिरने से होना, बताया गया है। वर्तमान में मृतक की पंचायतनामा,पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जिसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट पृथक से प्रेषित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad