देहरादून-(मौसम अलर्ट) प्रदेश के इन 5 जनपदों में वर्षा की संभावना, जारी येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून-उत्तराखंड में बीते दिनों जहां भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा था तो वहीं इस सप्ताह में कहीं कहीं हल्की बारिश से मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के चलते मानसून की दस्तक से पहले मौसम बदल चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे देहरादून नैनीताल उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के साथ साथ कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। और मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। उधर मैदानी इलाकों में भी बारिश की वजह से भीषण गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में तापमान में कमी भी देखी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad