राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पंडित बद्री दत्त पांडेय परिसर, 24 सितंबर 2026। पंडित बद्री दत्त पांडेय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में आयुर्वेद शिविर, गोष्ठी तथा जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमल किशोर, परिसर निदेशक ने की। इस अवसर पर डॉ. एजल पटेल, डॉ. हेमा गोस्वामी, श्रीमती नीलम खत्री, श्रीमती शैलदीप्ति नेगी , श्री गौरव बिष्ट एवं श्रीमती सुदिशा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा भाकुनी, डॉ. देवेंद्र राणा एवं डॉ. गणेश गिरी गोस्वामी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. एजल पटेल, डॉ. देवेंद्र राणा एवं डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आयुर्वेद चिकित्सा के विभिन्न आयामों पर परिचर्चा की। वक्ताओं ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों की समाजसेवा में भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयुर्वेद, योग एवं पंचकर्म चिकित्सा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को आयुर्वेद, योग, पंचकर्म तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


